मंडी-शनिवार को जिला मण्डी की अग्रणी शिक्षण संस्था एस.वी. एम. वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, महाजन बाजार मण्डी में गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ.केशवानंद कौशल (सेवानिवृत्त प्राचार्य,राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
वहीं डॉ. लीलाधर (सेवानिवृत प्राचार्य संस्कृत महाविद्यालय, शिमला) और प्रोफेसर मनजीत शर्मा (साहित्याचार्य,संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर) विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
उन्होंने श्रीमद्भगवत गीता के महत्व को लेकर गहन और विस्तार से चर्चा की तथा कर्म को सर्वोपरि बताकर धर्म के पथ पर चलने की बात कही।पाठशाला के छात्र-छात्राओं ने श्लोकों का गायन, गीता पर आधारित भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, बाल लीला, नृत्य नाटिका, समूह नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा के कार्तिक ने प्रथम, सातवीं कक्षा के अंशुमन ने द्वितीय व छठी कक्षा की शानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में नवमी कक्षा की पव्या ने प्रथम, नवम
