- भाजपा मंडी मंडल की सदस्यता अभियान कार्यशाला विश्वकर्मा मंदिर परिसर में आयोजित की गई। कार्यशाला मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर की अध्यक्षता में सम्पन हुई। इस कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, सदर विधायक अनिल शर्मा और सदस्यता प्रभारी ज्योति कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने जानकारी देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान पूरे हिमाचल में 1 सितम्बर से शरू किया जाएगा। यह पहला चरण 25 सितंबर तक चलेगा। दूसरे चरण का अभियान 1 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक चलेगा। 16 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। पायल वैद्य ने कहा कि भाजपा देश और समाज के लिये काम करने वाली पार्टी है। पूरे देश में 18 करोड़ सदस्यों की भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है जो इस बार 18 करोड़ से ज्यादा सदस्यों को पार्टी से जोड़ेगी और हिमांचल में 8 लाख सदस्यों की पार्टी भाजपा, इस बार 8 लाख से ज्यादा सदस्यों को जोड़ेगी। इस कार्यशाला में बूथ स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन सदस्यता करना सिखाया गया। भाजपा के इतिहास और विकाश पर प्रकाश डाला गया।
बाइट — पायल वैद्य, प्रदेश उपाध्यक्ष
