मंडी-हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक (HPGB) द्वारा अपने ग्राहकों के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए HPGB-PNB सह-ब्रांडेड RuPay क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य कार्ड लॉन्चिंग समारोह में बैंक के माननीय चेयरमैन राजेंद्र सिंह तथा महाप्रबंधक
करम वीर सिंह शेखावत सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।समारोह में विशेष रूप से PNB से महाप्रबंधक श्री दीपक कुमार (GM – PR & CCD) तथा श्री तौफीक आलम (प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, PNB Cards & Services Pvt. Ltd.) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस सह-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ग्राहकों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आधुनिक डिजिटल भुगतान सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह कार्ड ग्राहकों के दैनिक लेनदेन को और अधिक सरल एवं लाभकारी बनाने में सहायक होगा।
बैंक प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्ड HPGB के ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग अनुभव प्रदान करेगा तथा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
