भ्रष्टाचार की जांच को लेकर विजिलेंस की टीम ने जल शक्ति विभाग मंडल बग्गी में दी दविश
नामी गिरामी ठेकेदार ने की थी विजिलेंस में शिकायत
भ्रष्टाचार की जांच में जुटी टीमने
नेरचौक, 31 अगस्त : शनिवार को जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय बग्गी में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर विजिलेंस टीम ने दविश दी। विजिलेंस की लगभग 7 सदस्यी टीम कार्यालय में लगभग साढे 12 बजे पहुंच गई थी और देर शाम तक दस्तावेजों की जांच सहित विभागीय कर्मियों से पूछताछ करती रही बताया जाता है कि पिछले कुछ समय से कार्यालय में विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए कार्यों को किया गया है तथा कुछ एक चुनिंदा ठेकेदारों को ही लाभ पहुंचने के लिए काम आवंटित किए गए। विभागीय कार्यालय में अधिकारी द्वारा मनमानी और पक्षपात के आरोप कई ठेकेदारो द्वारा लगाए जा रहे थे लेकिन अभी हाल ही में सुंदर नगर के एक नामी गिरामी ठेकेदार द्वारा राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो शिमला को उक्त कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार के बारे में शिकायत की थी जिसमें की आधा दर्जन से भी अधिक आरोप अधिकारी पर लगाए गए हैं
ठेकेदार द्वारा शिकायत जल शक्ति विभाग शिमला के चिफ इंजीनियर, चीफ इंजीनियर मंडी जोन, सर्कल सुंदर नगर तथा विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो को यह शिकायत की है जिसमें बताया गया है कि जल शक्ति मंडल बग्गी कार्यालय में तैनात अधिकारी द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में सभी निविदा प्रक्रिया और बजटीय आवंटन का उल्लंघन करते हुए करीब 1400 निविदाएँ की हैं। जिनमें सामान्य वित्त नियम की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। पंपिंग मशीनरी की कोई तकनीकी जांच किए बिना ही काम सौंप दिया गया है और गलत मशीनरी और सामान का चयन और खरीद की गई है। अधिकारी द्वारा खुले बाजार से बहुत अधिक दरों पर सामग्री और जनरेटर खरीदे हैं, जबकि ये सभी सामान एचपी दर अनुबंध पर बहुत कम कीमतों पर उपलब्ध हैं। किसी भी निविदा मामले में दरों का औचित्य तैयार नहीं किया गया है, और विभागीय अनुमानों का उल्लंघन करते हुए अत्यधिक उच्च दरों का भुगतान किया गया है। जब भी कोई आरटीआई मांगी जाती है तो वह उपलब्ध नहीं कराई जाती है। पुरानी पंपिंग मशीनरी को बिना किसी योजना की आवश्यकता के बदला जा रहा है यहां तक कि पिछले 5 वर्षों में खरीदी गई मशीनरी को भी बदला जा रहा है। कोई भी बदली गई पंपिंग मशीनरी रिकॉर्ड में नहीं ली जा रही है और इसमें गड़बड़ी की जा रही है। जिससे जल शक्ति विभाग को तो नुकसान हो ही रहा है साथ में आम जनमानस को भी विभाग द्वारा दी जा रही सुविधा लोगों को धरातल पर नहीं मिल रही है।
स्थानीय विधायक ने भी लगाए हैं अधिशासी अभियंता पर आरोप
बल्ह विधानसभा से विधायक इंद्र सिंह गांधी ने भी जल शक्ति विभाग मंडल बग्गी के अधिशासी अभियंता पर आरोप लगाए हैं कि अधिकारी मौजूदा सरकार के दबाव में मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं और कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को ही लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा है कि अधिकतर ठेकेदारों को किए गए कार्यों की पेमेंट भी नहीं दी जा रही है जिससे कि ठेकेदारों को अपना जीवन वसर करना मुश्किल हो रहा है जबकि अधिकारी द्वारा अपने कार्यालय पर ही लाखों रुपए खर्च किए हैं विधायक ने भी कार्यालय में हुई अनियमिताओं की जांच की मांग उठाई है।
कोट्स सुंदर नगर के एक ठेकेदार द्वारा मंडल कार्यालय बग्गी में हुए कार्यों को लेकर शिकायत की थी जिस पर विजिलेंस की टीम आज कार्यालय पहुंची है जांच जारी है जांच टीम का विभाग पूर्ण सहयोग कर रहा हैं।
हर्ष शर्मा
अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग मंडल बग्गी
कोट्स विजिलेंस डिपार्टमेंट को जल शक्ति विभाग मंडल कार्यालय बग्गी में अनियमितों और भ्रष्टाचार व्याप्त होने की शिकायत मिली थी जिस आधार पर विभाग की टीम ने आज कार्यालय में पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
कुलभूषण वर्मा
एसपी विजिलेंस मंडी
