Oplus_16908288
मंडी-हिमाचल प्रदेश प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर्स वेलफेयर एसोसिएशन की जिला मंडी इकाई की बैठक रविवार को मंडी जिले की बल्ह घाटी के गांव मलोरी बैहना में संपन्न राज्य प्रधान जोगिन्दर राव, राज्य संयोजक अनमोल परमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जगमेल सिंह ठाकुर, कपूर सिंह तथा गुरदेव सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मंडी जिला के विभिन्न विकास खंडों से आये 50 से ज्यादा दूध उत्पादकों व उन्नत पशुपालकों ने हिस्सा लिया। बैठक में डेयरी फार्मर्स को आ रही समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई जिसमें आज के आधुनिक दौर में पशुपालकों को बेहतरीन तकनीक, अच्छी फीड, संतुलित आहार, व आधुनिक मशीनरी की उपलब्धता और उपयोग के साथ पशुओं की उन्नत किस्म आदि मुद्दों पर वक्ताओं ने अपनी बात रखी।
बैठक में पशुपालकों को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर्स वेलफेयर एसोसिएशन के राज्य प्रधान जोगिन्दर राव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पशुपालन किसानों की रीड़ की हड्डी है व जीवन यापन के लिए आय का मुख्य स्त्रोत है। उन्होंने बताया की इससे पहले तीन जिलों हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर की जिला कार्यकारिणियों का गठन किया जा चूका है। उन्होंने ये भी कहा की संस्था का एकमात्र ध्येय दूध उत्पादकों के जीवन स्तर को सामाजिक और आर्थिक रूप से उन्नत बनाना है।
बैठक में हिमाचल प्रदेश प्रोग्रेसिव डेयरी फार्मर्स वेलफेयर एसोसिएशन मंडी जिला इकाई की कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से ठाकुर सिंह (रिवालसर) को जिला प्रधान, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश ठाकुर (खिलड़ा) तथा नरेंद्र ठाकुर (सुंदरनगर) को जिला महासचिव चुना गया। धर्म सिंह, मनीष कुमार, उद्धम सिंह, दूनी चंद, आकाशदीप ठाकुर को जिला कार्यकारणी सदस्य चुना गया। जिला कार्यकारणी के शेष सदस्यों के मनोनयन का अधिकार जिला प्रधान, कार्यकारी अध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला कार्यकारणी सदस्यों को दिया गया। बैठक में विशिष्ट सदस्य कमलेश्वर, गीता नंद, अजय कुमार, सुरेंद्र, पुष्पराज, गोपाल चंद, मनोहर लाल, मिल्खी राम आदि उपस्थित रहे।
