Oplus_16908288
सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा शिया की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब छात्रा रोज की तरह सुबह करीब 9 बजे घर से कॉलेज के लिए निकली थी। वह घर से लगभग एक किलोमीटर दूर गोपालपुर बस स्टॉप की ओर जा रही थी, जहां उसकी सहेली उसका इंतजार कर रही थी।
जानकारी के अनुसार, सहेली ने पहले 9:13 बजे शिया को फोन किया, जिस पर उसने बताया कि वह जल्द पहुंच रही है। लेकिन जब वह निर्धारित समय पर नहीं पहुंची तो 9:22 बजे दोबारा फोन किया गया, पर इस बार उसने फोन नहीं उठाया। इससे सहेली को अनहोनी का अंदेशा हुआ। इसी बीच, रास्ते से गुजर रहे गांव के एडवोकेट मनीष जस्वाल ने एक युवती को गंभीर हालत में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही डीएसपी संजीव गौतम और एसएचओ रजनीश ठाकुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षेत्र को सील कर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक संदिग्ध व्यक्ति घटना स्थल के आसपास देखा गया था। इसी आधार पर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से उक्त व्यक्ति को नघला नाले से गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। एसपी और एसपी मंडी भी स्वम घटना स्थल पर पंहुचेे और घटना की जानकारी ली।
मृतका के पिता जोगेंद्र सिंह बद्दी में चालक हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। चार बहनों में से एक की शादी हो चुकी है, जबकि अन्य पढ़ाई कर रही हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल
