Oplus_0
मंडी-मंडी के जेल रोड़ मस्जिद मामले में आया नया ,मोड़
–निशानदेही के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग खुद तोड़ रहे अवैध निर्माण
निशानदेही के लिए आज मस्जिद पहुंचे थे संबंधित विभागों के अधिकारी
प्रशासन के दिशा निर्देशों के बाद की गई कार्यवाही
मस्जिद कमेटी के सदस्य बोले, बिना किसी दवाब के तोड़ रहे अवैध निर्माण
आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द बना रहे यही वे चाहते है
कहा, नगर निगम मंडी को अक्तूबर 2023 में नक्शा पास करवाने के लिए किया था आवेदन
जब एक लेंटर डाला चुके थे उसके बाद पीडब्लयूडी विभाग ने किया आब्जेक्शन
पीडब्लयूडी से लेनी पड़ती है एनओसी, इसकी नही थी जानकारी
मंडी मस्जिद मामले में नया मोड़ आ गया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रशासन के दिशा निर्देश अनुसार के बाद खुद ही अवैध हिस्से को तोड़ने का कार्य कर रहे है। आज मजिस्द में हुए अवैध निर्माण को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और निशानदेही की गई जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुद ही अवैध हिस्से को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया।
मंडी मस्जिद मामले में नया मोड़ आ गया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रशासन के दिशा निर्देश अनुसार के बाद खुद ही अवैध हिस्से को तोड़ने का कार्य कर रहे है। आज मजिस्द में हुए अवैध निर्माण को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और निशानदेही की गई जिसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुद ही अवैध हिस्से को तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया। मस्जिद कमेटी के सदस्य इकबाल अली ने बताया कि मस्जिद के निर्माण को लेकर नगर निगम मंडी को अक्तूबर 2023 में नक्शा पास करवाने के लिए आवेदन किया गया था, लोक निर्माण विभाग से एनओसी लेनी पड़ेगी इसकी जानकारी उन्हे नही थी, ना अवगत करवाया जब एक लेंटर डाल चुके थे उसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने निर्माण कार्य पर ऑबजेक्शन कर दिया और नोटिस आना शुरू होग गए। उन्होने बताया कि आज लोक निर्माण विभाग, रेव्नयू, कानूनगो, पटवारी, तहसीलदार मौके पर पहुंचे थे, निशानदेही के बाद जितना अवैध हिस्सा निकाले उसे वे अब खुद ही बिना किसी के दवाब के तोड़ रहे है ताकि आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द बना रहे और कानून का पालन हो।
