मंडी-शिमला संजौली के बाद अब मंडी शहर के जेल रोड़ में अवैध मस्जिद निर्माण के मामले के विरोध में मंगलवार को मंडी शहर के लोगों ने नगर निगम कार्यलय के बाहर धरना दे दिया कि मस्जिद निर्माण में स्टे लगनें के बावजूद भी निर्माण कार्य किया गया है। इस बात पर मंडी शहर के लोगों ने रोष प्रकट कर शहर में रैली निकाल कर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही निगम कार्यलय के बाहर हनुमान चालिसा भी गाई ।उसके उपरांत रैली निकाल कर जेल रोड़ मंडी में बनी मस्जिद तक जानें का प्रयास किया लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें शांति प्रिय तरिके से रोका गया और नगर निगम से बात करनें का आग्रह किया। इस दौरान अवैध मस्जिद को गिराया जाए, जागो हिंदू जागो, वक्फ बोर्ड मुर्दाबाद और भारत माता की जयकारा लगाकर विरोध रैली निकाली और देखते ही देखते इस रैली में लोग स्वेच्छा से जुड़नें लगे। वहीं शहर वासी गोपाल कपूर ने बताया कि उन्होंने इस मामले को मार्च माह से उठाया है और इसका लगातार विरोध कर रहे है। उन्होंने बताया कि शिमला संजौली में भी इसके बाद लोग जागरूक हुए और उनका दर्द बाहर आया कि बाहरी प्रवासी और बक्फ वोर्ड और मौलवीयों ने किस प्रकार बक्फ वोर्ड को बदलनें का शड़यंत्र रचा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया की बाहरी प्रवासी मुस्लमानों को हिमाचल में मकानमालिक अपनीं दुकानों और घरों को 10 से 20 हजार रूपए के किराए पर दे देतें है और स्थानीय दुकानदार इतनें पैसे देनें मे अस्मर्थ है और यह फंडीग बक्फ वोर्ड इनकों करता है। हिमाचल की डैमोग्राफी को बदलनें के लिए। वहीं इस दौरान मंडी के माकानमालिक लालची हैं के नारे भी लगाए गए। गोपाल कपूर ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की 60 से 70 स्केयफिट जमीन पर भी इनके द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है। उन्होंने बताया कि 12 तारीख को कमेटी की रिर्पोट जाएगी और 13 तारीख को फिर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा की जब तक मस्जिद सील नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि मंडी शहर में बहुत से ऐसे मकान है जो नियमानुसान नहीं बने है जिनकों निगम द्वारा नोटिस भेज कर नियामनुसार कार्यवाही कि जा रही है। उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में किसी भी अवैध निर्माण कर्ता को बख्शा नहीं जाएगा और मस्जिद निर्माण में भी कमींया पाई गई है। जिसकी पुष्टी करनें के लिए एक सब कमेटी का निर्माण किया गया है। जिसमें अतिरिक्त आयुक्त व 4 अन्य अधिकारी भी जुड़े है। कमेटी द्वारा इस मामले की पुरी जानकारी एकत्रित कर 12 तारिख को इसका ब्योरा नगर निगम में रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि निर्माण में कुछ बदलाव पाए गए तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
