मंडी-शुक्रवार को पडडल मैदान स्थित बैडमिटन हॉल में स्व. पी० सी० आनंद मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट मण्डी द्वारा टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन (शुभारम्भ) मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमरन सिह के करकमलों द्वारा दीप प्रज्जलित कर किया गया । इस प्रतियोगिता का आयोजन स्व. पी० सी० आनंद की मधुर स्मृति में 8 मई से 10मई तक किया जा रहा है।
इस तीन दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के लगभग 170 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में बालक- बालिका वर्ग एवम पुरुष महिला वर्ग की विभिन्न प्रतिस्पधाओं में लगभग 12 प्रतिस्प्रधाओ का आयोजन किया जायेगा। इसमें लगभग 500 मैच खेले जायेगे।
मुख्य अतिथि गुरसिमरन सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त ने अपने संबोधन में खिलाड़ियो का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि टेबल टेनिस न केवल फुर्ती का खेल है, बल्कि यह मानसिक एकाग्रता को भी बढाता है। ऐसे आयोजन से युवाओं को सही दिशा में ले जाते है। उन्होंने खिलाड़ियो से नरो से दूर रहने का आवाहन भी किया।
इस अवसर पर चैरिटखेल ट्रस्ट के संस्थापक सुभाष आनंद ने मुख्यातिथि उपायुक्त को शाल,टोपी व समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर खेल निदेशक, राज्य टेबल टेनिस यशपाल राणा, उप महानिदेशक स्पोर्टस ऑथोरिटी आफ इंडिया (डिप्टी- डायरेक्टर स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) ललिता शर्मा, सोम नाथ दादा, जिला मण्डी टेवल टेनिस, ऐसोसियेशन की ओर से हरीश कपूर, कुशल कपूर, संजय विशिष्ट, रवीं कांत कपूर, महिन्द्र मल्होत्रा व राजा सिह उपस्थित रहे।’
इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन सुभाष आनंद और उनके परिवार के सहयोग से गत 8 वर्षों से लगतार किया जा रहा है।
9816003031
