मंडी -बीते 18 तारीख बुधवार को उपमंडल बल्ह के सकरोहा गांव के पुरूषोत्तम कुमार और उसके दो मित्रों के साथ कुछ युवकों ने बीना बात से मारपीट कर दी जिसके कारण युवक पुरूषोत्तम को भारी चोटें आई और घायल भी हुआ। जिसकी शिकायत लेकर पुरूषोत्तम मंगलवार को एसपी मंडी साक्षी वर्मा को दी। पुरूषोत्तम ने बताया कि बीते 18 तारीख को रात 10 बजे के करीब अपने दो साथियों सहित विशन चंद और मनीष के साथ ढूंदर से रेलिंग का कार्य करके घर कि ओर लौट रहा था तो सकरोहा गांव नहर के समीप लघुशंका के लिए रूके जिसके बाद लौटते समय उन्ही के गांव के एक पुलिस जवान और उनके छोटे भाई और एक साथी के साथ रोका और अभद्र भाषा का प्रयोग किया और शराब के नशे में तीनों युवकों द्वारा डंडो से पिटाई कर दी जिसमें पुरूषोत्तम गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया और मनीष, विशन को सिर बाजु पर चौटें आई और दोनों जान बचाकर भाग गए। पुरूषोत्तम ने बताया कि उसे करीब आधे घंटे बाद होश आया तो अपनी बाइक उठाकर करीब साढे 11 बजे गागल पुलिस चौकी पंहुचा जहां पर पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पुरूषोत्तम ने बताय कि उसके उपरांत वह रत्ती पुलिस थाना गया वहां से जब गागल पुलिस चौकी को फोन किया तब गागल पुलिस ने रत्ती अस्पताल में मैडिकल करवाकर प्राथमिक उपचार करवाया। पुरूषोतम ने कहा की वह अनुसूचित जाति से संबंध रखता है और न्याय के लिए दर दर भटकना पड़ता है। पुरूषोत्तम ने बताया कि अभी तक गागल पुलिस चौकि द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने एसपी मंडी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और मामले की आप खुद अपने आप तहकीकात करें। वहीं एसपी मंडी शाक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला ध्यान में आया है और पिड़ीत द्वारा शिकायत दी गई है। समय पर क्यों कार्रवाई नहीं हुई इसकी जांच कि जाएगी और मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
