मंडी-मंडी जिला के
सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर जयदेवी से थोड़ा पीछे जट्टा रा नाल स्थान पर एक चलती कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से धमाका हो गया।जिसमें कार (एचपी 01 एम 2431 ) में अचानक आग लग गई। हादसे में कार चालक दीपक आंशिक रूप से घायल हुआ है, जिसका उपचार सुंदरनगर अस्पताल में चला हुआ है।बता दें कि सुंदर नगर के भोजपुर का टैक्सी चालक दीपक जयदेवी को सवारी छोड़ने गया हुआ था वापस में सुंदरनगर आती बार जटा रा नाल के पास अचानक गाड़ी में ब्लास्ट हुआ और धुआं उठना शुरू हुआ।इस दौरान अचानक टैक्सी में आग लग गई जिसकी चपेट में चालक दीपक भी आ गया ।मौके पर चालक टैक्सी से बाहर उतरा ।वहीं चालक कुछ कर पाता तब तक पूरी कार जल कर राख हो गई।
वहीं इस घटना का वीडियो यहां से गुजर रहे लोगों ने अपने मोबाइल में बना कर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार धु-धूं के जल रही है। इस घटना में कार पूरी तरह से जल कर राख हो गई।
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया पुलिस थाना सुंदरनगर में कार में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है।इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।उन्होंने कहा कि यह घटना पिछली रात की है जब टैक्सी चालक सवारी छोड़ के वापस सुंदरनगर की ओर आ रहा था।घटना में कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई है ,चालक दीपक भी घायल हुआ है जिसका उपचार जारी है।
