Oplus_16908288
थाना बल्ह पुलिस द्वारा 57.79 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) व 3.81 ग्राम अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
मंगलवार को थाना बल्ह में मुकदमा संख्या 120/2026, धारा 18, 21, 25, 29 एनडीपीएस अधिनियम एवं धारा 281 बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया है। प्राप्त शिकायत के अनुसार दिनांक 08.06.2026 की सायं एक सड़क दुर्घटना के उपरांत स्थानीय लोगों को वाहन चालक एवं उसके साथ मौजूद युवती के नशे की हालत में होने तथा वाहन में संदिग्ध नशीले पदार्थ होने का संदेह हुआ। सूचना मिलने पर थाना बल्ह पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा नियमानुसार वाहन की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान 57.79 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) तथा 3.81 ग्राम अफीम बरामद की गई। इसके अतिरिक्त नशे के सेवन में प्रयुक्त होने वाली अन्य संदिग्ध सामग्री भी कब्जे में ली गई।
इस मामले में वाहन चालक यशपाल (निवासी तहसील बल्ह, जिला मण्डी) तथा शबनम (निवासी धर्मपुर, जिला मण्डी) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
आरोपियों को मंगलवार को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करवाया जा रहा है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है । मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक, मंडी, ने की है।
