हिमाचल प्रदेश किसान सभा की बैठक मंगलवार को भेखली में संपन्न हुई। बैठक में 9 सदस्य कमेटी का गठन किया गया जिसमें गेवराम को प्रधान और टेक सिंह जो वर्तमान नवनियुक्त वार्ड सदस्य है को सचिव बनाया गया। बैठक में राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में किसान और किसानी से जुड़े मामलों को लेकर गंभीरता से चर्चा की गई । बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भेखली सड़क को लेकर आंदोलन किया जाएगा। गौरतलब है कि थाटा भेखली सड़क पिछली आपदा यानी जून 2025 के बाद बंद पड़ी है। कई बार लोगों ने हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग को लिखित में शिकायत की और सड़क को खोलने का आग्रह किया। परंतु 1 वर्ष बीत जाने पर भी सड़क को नहीं खोला गया। जबकि भेखली अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों का गांव है और यहां की आबादी लगभग लगभग 300 है अन्य गांव कटवानू और उखली के लोग भी इसी सड़क से सफर करते हैं। इस पूरे क्षेत्र में नगदी फैसले मुख्य रूप से मटर ,पालम, जापानी बहुत मात्रा में होते हैं। लोगों को मजबूरन नगदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने के लिए पीठ में ढोकर लाना पड़ता है। सड़क के निर्माण में करोड़ों रुपए खर्च हुआ है लोगों की जमीन, बगीचे और फैसलें पूरी तरह से तबाह हुई है परंतु आजादी के 80 वर्षों बाद भी लोगों को सही तरीके से सड़क सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसलिए बैठक में यह निर्णय लिया गया सड़क को खुलवाने के लिए 12 जून को हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग कार्यालय बाली चौकी का घेराब किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के लोग भाग लेंगे । यदि तब भी सड़क नहीं खुली तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा। बैठक में ग्राम पंचायत थाटा के नवनियुक्त उप प्रधान इंद्र सिंह व वार्ड पंच टेक सिंह, चन्द्रा देवी, रोशनी देवी, देवी सिंह, सहित कई लोग रहे।
