Oplus_16908288
मंडी- हिमाचल प्रदेश में नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी कड़ी में मंडी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ(STF) एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पंजाब के दो युवकों को लगभग 4.859 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। यह दोनों कुल्लू से पंजाब की ओर जा रहे थे ।
नाकेबंदी के दान बिछी जाल
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम वृंदावनी के पास फोरलेन पर नियमित नाकेबंदी कर रही थी। इस दौरान वाहनों की गहन जांच की जा रही थी, तभी कल्लू की तरफ से आ रही एक कार (नंबर PB 04 AA- 4470) को टीम ने तलाशी के लिए रोका
कार के दरवाजे में छुपाया था नशा
तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी की गतिविधियों पर शक हुआ जब टीम ने बारिकी से तलाशी ली तो तस्करों के शातिर मसूबे सामने आए और आरोपियों ने चरस की कितनी बड़ी खेत को कार के आगे की तरफ कंडक्टर साइड वाले दरवाजे के भीतर बेहद सफाई से छुपा रखा था। पुलिस ने कार से कुल 4.859 किलोग्राम चरस बरामद की है।
थाना सदर मंडी में मामला दर्ज
पुलिस से मौके पर ही राजेश (40बर्ष )निवासी लुधियाना, पंजाब व सतवीर सिंह (30 वर्ष) निवासी होशियारपुर, पंजाब को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट(NDPS-Act.)के तहत थाना सदर मंडी में मामला दर्ज कर लिया है और कार को भी कब्जे में लिया गया है। अब पुलिस तस्करी के पीछे जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी सुराग जुटाए जा रहे हैं।
