मंडी-ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन मंडी द्वारा 26 जून 2026 को विश्वकर्मा मंदिर के बीच वाले हॉल में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक जनरल हाउस का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी प्रेस को जारी अपने ब्यान में ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन मंडी के प्रधान कमलेश कुमार ने दी।
उन्होंने कहा कि इस दौरान यूनियन के सभी सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी तथा संगठन एवं सदस्यों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। जनरल हाउस के आयोजन के कारण प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मंडी शहर में ऑटो रिक्शा सेवाएं प्रभावित रहेंगी। वहीं ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन मंडी ने मंडी शहर की सम्मानित जनता से सहयोग की अपील करती है तथा असुविधा के लिए खेद व्यक्त करती है।उन्होंने कहा कि
जनरल हाउस में मुख्य रूप से डीजल एवं पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों, ऑटो रिक्शा चालकों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ तथा किराया (रेट लिस्ट) में उचित बढ़ोतरी के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त यूनियन से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
