तेजा देवी को सौंपी देव सेना हिमाचल के प्रदेशाध्यक्ष महिला शक्ति की कमान
हिमाचल प्रदेश पंजीकृत संस्था अधिनियम (25 ऑफ 2006) के तहत पंजीकृत की गई ‘हिमाचल देव सेना’ ने अपने सामाजिक कार्यक्रमों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए तेजा देवी को संस्था के प्रदेशाध्यक्ष महिला शक्ति की जिम्मेवारी संस्था के संस्थापक मनीष वत्स ने सौंपी दी है। आज 8 अक्टूबर को मंडी में देवसेना हिमाचल ने सदस्यों व पदाधिकारियो की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसहमति से बैठक में तेजा देवी को देवसेना हिमाचल के प्रदेशाध्यक्ष महिला शक्ति की कमान सौंपी गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्य गण व संस्थापक मनीष वत्स ने विश्वाश जताते हुए कहा तेजा देवी की अगुवाई में हिमाचल देवसेना जनहित में आवाज बुलंद करेगी व सामाजिक व जनकल्याण कार्य करेगी।
महिलाओं के उत्थान व गरीबो के हक के लिए लड़ने को हमेशा तैयार रहूंगी
हिमाचल देव सेना पंजीकृत संस्था की प्रदेशाध्यक्ष महिला शक्ति की जिम्मेवारी मिलते ही तेजा देवी का कहना है कि देवसेना द्वारा दी गई जिम्मेवारी पर खरा उतरने की कोशिश करूंगी व गरीबो के हक के लिए लड़ने को हमेशा तैयार रहूंगी। आजकल बढ़ते अपराध जैसे ऑनलाइन ठगी व महिला संरक्षण के लिए काम किया जाएगा। देवसेना जल्दी ही देवभूमि के हर जिले में साइबर सुरक्षा कैम्प व गुड़िया सुरक्षा कैम्प लगाएगी। इसमे लोगो को ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए जागरूक किया जायेगा व बेटियों व महिलाओं को स्वयं सुरक्षा के लिए जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर संस्थापक मनीष वत्स , अध्यक्ष तिजेंद्र ठाकुर व अन्य सदस्यगण भी मौजूद रहे।
