मंडी राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर BCSU एवं ब्लड सेंटर, जोनल अस्पताल मंडी में हिमालयन ब्लड डोनर्स के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम काशुभारंभ डॉ. दिनेश ठाकुर, Senior Medical Superintendent, जोनल अस्पताल मंडी ने किया इस अवसर पर डॉ. अरिंदम रॉय, MOH-cum-DTO-cum-DAPO, जिला मंडी, डॉ. जयंत ठाकुर, BCSU/ब्लड सेंटर इंचार्ज, तथा ब्लड बैंक एवं BCSU की पूरी टीम उपस्थित रही।
डॉ. दिनेश ठाकुर ने राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक एवं मानवीय सेवा है। रक्त किसी फैक्ट्री में तैयार नहीं किया जा सकता, इसलिए स्वैच्छिक रक्तदाताओं का योगदान जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने हिमालयन ब्लड डोनर्स द्वारा लगातार रक्तदान शिविर आयोजित करवाने तथा रक्त केंद्र को सहयोग प्रदान करने के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि 17 से 30 सितम्बर 2026 के दौरान 7 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए, जिनमें कुल 257 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया तथा स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए युवाओं एवं आम जनता से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को रक्त दान शपथ के माध्यम से लोगों को नियमित स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही उपस्थित लोगों को e-RaktKosh पोर्टल की जानकारी दी और रक्त की उपलब्धता, रक्तदान से संबंधित डिजिटल सेवाओं और रक्त केंद्रों में e-RaktKosh की भूमिका के बारे में जागरूक किया गया।
डॉ. अरिंदम रॉय, MOH-cum-DTO-cum-DAPO, जिला मंडी, ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान के अतिरिक्त आज विश्व हृदय दिवस भी मनाया जा रहा है तथा लोगों का हृदय की बिमारियों के प्रति सवेदशीलता अपनाने पर जोर दिया उन्होंने बताया कि आजकल बदलती जीवन शैली, खानपान व शारीरिक गतिविधियों में कभी, शराब व तम्बाकू पद्धार्थो का सेवन हृदय रोगों को बढा रहा है जिसकी चपेट में अब कम उम्र के लोग भी आ रहे हैं डॉ जयंत ठाकुर ब्लड सेंटर इंचार्ज, ने रक्तदान की प्रक्रिया, रक्त जांच एवं रक्त घटकों की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रक्तदान के बाद रक्त को निर्धारित वैज्ञानिक प्रक्रिया के तहत जांच एवं प्रोसेसिंग के बाद जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराया जाता है उन्होंने e-RaktKosh के माध्यम से रक्तदान करने वाले सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं, हिमालयन ब्लड डोनर्स संस्था,BCSU एवं ब्लड बैंक की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया ।
