शुकवार सुबह तड़के 5 बजे के करीब नगर निगम की अतिक्रमण नियंत्रण दल द्वारा चौहट्टा बाजार में अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई। जिसमें गलियों और रेहड़ी फहड़ी वाले अनाधिकृत रूप से बैठनें वालों का सामान जब्त किया। टीम के प्रमुख सतीश गुलेरिया का कहना है कि कई बार समझानें के बाद भी न माननें पर यह कार्रवाई की गई जिसमें 10 से 12 लोगों का करीब एक टीपर सामान जब्त किया गया। लेकिन इस बात पर गुस्साऐ रेहड़ी फहड़ी धारकों ने सीटू के बैनर तले शहर में नगर निगम के प्रति रोष व्यक्त करनें के लिए धरना प्रदर्शन पर उतर आए और महामृत्यूंज्य चौक से लेकर नगर निगम कमिश्नर कार्यालय के बाहर तक रैली निकाली और कमिश्नर के खिलाफ खूब नारे बाजी कि और सामान को वापिस करनें और नुकसान की भरपाई करनें के लिए खूब गरजते रहे। वहीं अपना पक्ष रखते हुए रेहड़ी फहड़ी यूनियन के सचिव प्रविन कुमार ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा हमारे वेडिंग जॉन डाकखाना रोड़ से फल व सब्जियां नगर निगम के कर्मचारी उठाकर ले गए हैं। उसके विरोध में हमने एक शिकायत पत्र पुलिस चौकी में दिया है और उसके तहत हमने छानबीन की और साइबर क्राइम से हमें पता लगा कि नगर निगम के ही अधिकारियो के कहने पर नगर निगम कर्मचारी ने फल व सब्जियां उठाकर ले गए। इसके विरोध में रेहड़ी फड़ही यूनियन को एक धरना प्रदर्शन नगर निगम के बाहर करना पड़ा। यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक नगर निगम के कमिश्नर एच एस राणा रेहड़ी फड़ही वालों के फल व सब्जियां देने के आर्डर नहीं करते हैं और साथ में जो नुक्सान हुआ है उसकी भरपाई नहीं करते यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा। उन्होंनें कहा कि नगर निगम को यह चेतावनी भी देना चाहते हैं कि आए दिन अगर नगर निगम अपनी मर्जी से रेहड़ी धारकों पर कार्रवाई करती रहती है। यह कार्यवाही बंद नहीं की तो आने वाले समय में यूनियन आंदोलन को तेज करेगी। उन्होंने आरोप लगाए की नगर निगम के द्वारा जो टीवीसी की बैठक में जो फैसले लिए जाते हैं उन्हें लागू नहीं करते हैं और जो मनमाने से फैसला हैं उन्हें रात के अंधेरे में ही उन्हें लागू कर देते हैं। उन्होंने कहा की नगर निगम कमिश्नर का जो रवैया है युनियन इसके खिलाफ आने वाले समय में मजबूत आंदोलन खड़ा करेगी और जो लंबित मांगे हैं उन्हें पूरा करने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाएगी।
