मंडी-राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एन.एस.आई.सी.) मण्डी (हिo प्रo) में नाबार्ड प्रायोजित कौशल विकास प्रशिक्षण परियोजना 2024-25 का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर जिला नाबार्ड अधिकारी राकेश वर्मा उपस्थित रहे। इनके अलावा अन्य गणमान्य में परियोजना निगरानी समिति के सदस्य एनएसआईसी प्रबंधक लोकेश भाटिया, अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार, फर्नीचर एसोसिएशन से अशोक सेठी व ग्रामीण बैंक वरिष्ट प्रबंधक कमल राज चौहान उपस्थित रहे।

समारोह में लोकेश भाटिया ने एन.एस.आई.सी. मंडी द्वारा वर्ष 2024-25 में नाबार्ड परियोजना के अंतर्गत बल्ह, सदर, बालीचौकी एंव सुन्दरनगर ब्लॉक के अलग-अलग गाँव और ट्रेनिंग सेंटर मंडी में 25-25 महिलाओं के समूहों को दिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया गया जिससे 210 लाभार्थियों को लाभ मिला। कार्यक्रम में प्रशिक्षण के बाद आत्मनिर्भर बनी महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों के फोटो व विडिओ भी दिखाए गए। समारोह में उपस्थित करीब 15 लाभार्थियों ने प्रशिक्षण के बारे और प्रशिक्षण के बाद आजीविका बढ़ने के अपने अनुभव साझा किये । कार्यक्रम में आए सभी लाभार्थियों को एन.एस.आई.सी. ने प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किए ताकि ये लाभार्थी अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन के उभरें और अन्य महिलायें व युवा आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित हों। समारोह में नाबार्ड अधिकारियों द्वारा एन.एस.आई.सी. मण्डी के गुणवत्ता प्रशिक्षण को सराहा गया। इस अवसर पर जिला नाबार्ड अधिकारी राकेश वर्मा ने कहा की एन.एस.आई.सी. मण्डी द्वारा बहुत ही प्रभावी रूप से गाँव की महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है और अब इन महिलाओं को अपने स्वंय सहायता समूहों में संबंधित काम कर उन्हें अच्छे लघु उद्योगों में परिवर्तित करें। फर्नीचर एसोसिएशन से अशोक सेठी ने नाबार्ड की इस योजना को महिला सशक्तिकरण की तरफ उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया और एन.एस.आई.सी. मण्डी टीम की प्रशंशा की और कहा की नाबार्ड ओर एन.एस.आई.सी. के प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में बदलाव लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। एन.एस.आई.सी. मण्डी प्रमुख लोकेश भाटिया व नाबार्ड अधिकारी राकेश वर्मा ने महिलाओं और युवाओं को निरंतर प्रयास करके आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि स्वंय सहायता समूहों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर आलोचनाओं की परवाह किए बिना कार्य करना चाहिए और विश्वास दिलाया की नाबार्ड व एन.एस.आई.सी. उनके इन प्रयासों में साथ देगी और उनके ऊपर उठने में भरपूर सहयोग प्रदान करेगी।
