मंडी-नगर निगम मंडी अब आईआईटी मंडी के सहयोग से निगम स्मार्ट पार्किंग ऐप जल्द करेगा लागू
-वीरवार को नगर निगम मंडी के महापौर वीरेन्द्र भट्ट शर्मा की अध्यक्षता में हुई जरनल हाउस की बैठक
कई प्रस्ताव पारित , कई अहम मुद्दों पर भी हुई चर्चा
वीरवार को नगर निगम मंडी के महापौर वीरेन्द्र भट्ट शर्मा की अध्यक्षता में हुई जरनल हाउस की बैठक में दी गई। इस दौरान कई मुददों पर चर्चा की गई और कई प्रस्ताव भी पारित हुए । नगर निगम मंडी आईआईटी मंडी के सहयोग से जल्द ही निगम स्मार्ट पार्किंग ऐप बनाने जा रही है।जिससे आम लोगों को पार्किंग की सुविधा ऐप से मिल जाएगी। इस ऐप से बाहर से आने वाले वाहन चालकों को एक किलोमीटर पहले ही पता चल जाएगा कि किस पार्किंग में गाड़ी को खड़ा करने के लिए खाली जगह है। इसके अलावा स्मार्ट सिटी की तर्ज पर शीघ्र ही इन्दिरा मर्किट व निगम कार्यालय के लिए एक ऐप सरदार पटेल यूनिर्वसिटी के छात्रों के सहयोग से तैयार की जाएगी। जिससे इन्दिरा मर्किट की दुकानों के बारे में लोागो की जानकारी उपलब्ध होगी कि किस दुकान में कौन सा सामान मिलता है। महापौर ने आमजनमान से आग्रह किया है कि सर्दियों के मौसम में जो लोग बस स्टैण्ड, फुटपाथ पर रात बिताते है उनके लिए नगर निगम के टाउन हॉल के रेन बसरे में रात के समय सो सकते है। इस दौरान कई मुददों पर चर्चा की गई और कई प्रस्ताव भी पारित हुए । पीएम सूर्य योजना के तहत घर मुक्त बिजली योजना से राज्य विद्युत परिषद के अधिशांषी अभियंता ने बताया की नगर निगम के क्षेत्र में रह रहे लोगों में इस योजना के प्रचार व प्रसार किया जाय, ताकि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोग ले सके। इस योजना के अन्तर्गत एक के वी सोलर सिस्टम पर लगभग 80 हजार तक खर्च होगा और 3 केवी सोलर सिस्टम पर लगभग 2 लाख रूपये तक खर्च होगा। इस सिस्टम पर सरकार द्वारा 30 से 40 प्रतिशत की सब्सिडी भी मिलेगी। प्रधानमन्त्री आवास योजना वर्जन 2.0 योजना में चार घटकों के साथ सिंतबर माह से पांच सालों के लिए क्रिन्यवयन के लिए सरकार द्वारा गाइडलाईन जारी की गई। यह चार घटक निम्न प्रकार से है ,की जानकारी जीआईएस विशेषज्ञ डॉ. वसीम अखतर द्वारा दी गई। साथ ही वंचित रहे पात्र लोगों से इस योजना के अन्तर्गत आवेदन करने के लिए अपील की गई। बैनेफिसरी लेड कस्ट्रकशन, अफोर्डिंग हाउसिंग इन पार्टनरशिप, अफोर्डिंग रेंटल हाउसिंग , इंटर्न सबसिडी स्कीम आदि हैं । शहरी क्षेत्रों में रहने वाले ईडब्ल्यूसएलआईजीएमआईजी श्रेणी से सम्बधित परिवार है। ईडब्ल्यूस परिवारों को 3 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को शामिल किया गया है। एलआईजी परिवार जिन की आय 3 से 6 लाख की वार्षिक आय वाले परिवार शामिल है। एमआईजी में 6लाख से 9 लाख की वार्षिक आय वाले परिवार शामिल है। इस योजना का लाभ लेने हेतु पात्रता निर्धारित की गई। जो इस प्रकार से है । आवेदनकर्ता द्वारा पिछले 20 वर्षों में किसी भी आवास योजना का लाभ नही लिया होना चाहिए। ऐसे लाभार्थी जो पी0एम0वाई वर्जन 1.0 के अन्तर्गत 31 दिसंबर 2023 से पहले रद्द कर दिए गए है। वह इस योजना के पात्र नही होंगें। आधार के साथ मोबाईल लिंक हुआ है। इस योजना के किसी भी घटक के लिए आवेदन करने हेतु व इस योजना की अधिक जानकारी लेने हेतु नगर निगम टाउन हॉल कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है। महापौर ने सदन में मुदा उठाया कि सरकार सरदार पटेल यूनिर्वसिटी का स्वरूप न बदले उसे यथावत रहने दें तथा इस यूनिर्वसिटी का पैसा किसी भी अन्य कार्यों में न लगाया जाए। इस पर सभीपार्षदों ने अपनी सर्वसम्मति प्रदान की।
इन्दिरा मार्किट में सबलैंटिक दुकानों पर चर्चा
इन्दिरा मार्किट में सबलैंटिक दुकानों पर चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि इन मामलों को मार्गदर्शन हेतु सरकार से पत्राचार किया जाए । महापौर ने लोगों से आग्रह किया शहर में गाडियों के हार्न न बजाए जाएं जिससे ध्वनि प्रदुषण कम होगा। इस के लिए शीघ्र निगम द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से एक मुहिम चलाई जाएगी।इस बैठक में उपमहापौर माधूरी कपूर, पार्षद अलकनंदा हांडा, सोमेश उपाध्याय, राजेन्द्र मोहन,योगराज,वीरेन्द्र सिंह आर्य, सुदेश कुमारी, हरदीप सिंह,सुमन ठाकुर,नेहा कुमारी निर्मल वर्मा, दीपाली जसवाल कृष्ण भानु अंजय कुमारी,नितिन भाटिया,दर्शन ठाकुर संजय कुमार, नगर निगम आयुक्त एचएसराणा, अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमारए सहायक अधिशांषी अभियांता ई0 एचसी जसवाल, सहायक अभियंता नरेश व निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
