मंडी-कोलकता जन विज्ञान सम्मेंलन के दोरान हिमाचल मे चलाये जा रहे नशे के खिलाफ “युवा बचाओ अभियान” व आर्थिक अत्मनिर्भरता के मंडी मॉडल को देश भर मे अपनाया जायेगा।
18वां अखिल भारतीय जन विज्ञान महासम्मेलन (AIPSC) 27- 30 दिसम्बर 2024 को कोलकाता के पशुपालन एवं मतस्य विश्वविद्यालय मे सम्पन्न हुआ। इस महासम्मेलन में देशभर से लगभग 600 प्रतिनिधियों जिसमें
वैज्ञानिक, शिक्षाविद, तकनीकीवेता,समाजविज्ञानी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। हिमाचल प्रदेश से भी जन विज्ञान आन्दोलन से जुडी हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति (HGVS) तथा तकनीकी एवं विकास समिति ,संस्थाओं से 18 प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए।
इस महासम्मेलन में चार दिन तक विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में चुनोतियाँ, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, शिक्षा एवं नई शिक्षा नीति, जन स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जलवायु संकट, जेंडर, सामाजिक न्याय एवं युवा, मिडिया एवं जन संचार, सांस्कृतिक विविधता एवं भेदभाव, कृषि, खाद्य सुरक्षा एवं विकास आदि महत्वपूर्ण विषयों पर 40 से अधिक सेमिनार, संवाद,कार्यशालाएं आदि किए गए। जिसे देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के स्रोत व्यक्तियों, जिसमें, प्रो. सत्यजीत रथ,आशा मिश्रा,प्रोबिर, डॉ. रघुनंदन, प्रोमिता चक्रवती, टी गंगाधर, ने सम्बोधित किया तथा नवीनतम जानकारी से प्रतिनिधियों को लेस किया गया। हिमाचल से आये प्रतिनिधियों ने भी नशे के खिलाफ युवा बचाओ अभियान, मंडी मॉडल के आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए सतत प्रयास,पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि मुद्दों पर प्रस्तुतिकरण किया जिसमें प्रदेश में जन विज्ञान आन्दोलन के हस्तक्षेप को रेखांकित किया गया।
इस महासम्मेलन के अंतिम दिन पश्चिम बंगाल के विकास की स्थिति पर एक विशेष सेमिनार आयोजित किया।महासम्मेलन के समापन पर आम जन मानस तक वैज्ञानिक दृष्टिकोण को ले जाने का आह्वान किया ताकि जनता के बीच सकारात्मक सोच का विकास करते हु रूढ़िवादिता एवं समाज को पीछे ले जाने वाली सोच पर चोट करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर एवं प्रर्देशों में संगठन की इकाईयों को मजबूत किया जाए।संगठन में बुद्धिजीवियों, प्रोफेशनल सदस्यों, युवाओं व महिलाओं को प्राथमिकता से जोड़ा जाएगा। आगामी समय में इन मुद्दों पर देशव्यापी अभियान तथा कार्यकर्ताओं की क्षमता विकास के कार्यक्रम शुरू किए जायेंगे। महा-सम्मेलन मे अध्यक्ष, डॉ. ओ.पी. भूरेता, सचिव सत्यावान, जोगिंदर वालिया, डॉ. आर के, सीता राम, ललित शर्मा, सुमित्रा, सुनीता बिष्ट, विनय, सरोज,राकेश अरोड़ा, विपिन राठौर आदि ने भाग लिया।
