मंडी-सर्व देवता सेवा समिति की साधारण सभा की बैठक संस्कृति सदन/ देव सदन में प्रधान शिवपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित
सर्व देवता सेवा समिति की साधारण सभा की बैठक सोमवार को संस्कृति सदन/ देव सदन में प्रधान शिवपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।जिसने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
सभी सदस्यों ने मांग की कि पड्डल में देवताओं के बैठने की व्यवस्था ठीक की जाए पोढिय़ों पर जो देवी देवता बैठते है उस स्थान को पक्का किया जाए। जो गत वर्ष देवताओं को बैठाने के लिए लकड़ी के तख्ते जोड़े हुए थे उसमें देवी देवताओं के गिरने का डर रहता है। इसलिए उस स्थान को पक्का किया जाए ताकि देवी देवताओं को बैठने मैं सुविधा हो सके l इसके अतिरिक्त सभी कारदारों ने सरकार / प्रशाशन से मांग रखी कि सदियों से चले आ रहे धार्मिक उत्सव पीढ़ी दर पीढ़ी चलते रहेंगे इसलिए अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेला को देखने के लिए देश विदेश से लोग आते है और ऐसे उत्सवों को देख कर देव संस्कृति भी जीवित रहती है। इसलिए पड्डल में देवी देवताओं को बैठने के लिए स्थाई स्थान चिन्हित किया जाए ।जिससे आने वाली पीढ़ी को भी अपनी ऐतिहासिक धरोहर याद रहे और उसका निर्वहन कर सके l बैठक में सभी सदस्यों ने मांग रखी कि जो पिछली शिवरात्रि में पड्डल में जहां देवता बैठते है वहा पर जो मैटिंग की गई थी वैसी ही इस बार भी की जाए।
सभी सदस्यों ने पुरजोर मांग रखी कि माननीय मुख्य मंत्री हिमाचल प्रदेश के द्वारा 2022 मेला शिवरात्रि में आधा विधा भूमि देवताओं को सामुदायिक भवन बनाने हेतु भूमि प्रदान करने की घोषणा की थी अभी तक किसी भी देवी देवताओं को उपरोक्त विषय के लिए भूमि स्वीकृत नहीं की गई है।सर्व देवता समिति के प्रधान शिवपाल शर्मा ने बताया कि उपायुक्त जिला मंडी ने इसी मास गत दिन पहले SDM और DFO से वीडियो कान्फ्रेंस के द्वारा बैठक करने पर निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की घोषणा पर 45 दिन के अंदर कार्यवाही करें ताकि आधा बीघा भूमि भाषा विभाग को आगामी कार्यवाही हेतु दी जाए l
- समय को देखते हुए देवताओं और बंजतरीगणों का मानदेय भत्ता 15% बढ़ाने की प्रशासन व सरकार से मांग की है।
