तिलक राज को मिली हिमाचल राज्य गुर्जर कल्याण परिषद की कमान
नेर चौक में हुआ जिला स्तरीय चुनाव
एक मंच पर इकट्ठा हुआ गुर्जर समाज
हिमाचल राज्य गुर्जर कल्याण परिषद की एक जिला स्तरीय बैठक नेर चौक में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के मुख्य सलाहकार कन्हैया लाल राव ने की जबकि इस बैठक में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यादव विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक में हिंदू गुर्जर समाज की समस्याओं पर मंथन किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि भविष्य में प्रदेश में हिंदू गुर्जर समाज हिमाचल राज्य गुर्जर कल्याण परिषद के बैनर तले एक मंच पर इकट्ठा होकर समाज के कल्याण के लिए कार्य करेगा। बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें तिलक राज राव को सर्व सम्मति से प्रधान चुना गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप राव, उपाध्यक्ष चंपा देवी व गांधी राम,महासचिव नागेश कुमार, सचिव राहुल यादव, कोषाध्यक्ष नरेश राव मुख्य सुरक्षक जीवन यादव मुख्य सलाहकार राजेश गोर्सी व सलाहकार सुंदरलाल को चुना गया। इसके अलावा लेख राम संजय कुमार वह हंसराज यादव को कार्यकारी सदस्य चुना गया।इस अवसर पर नवनियुक्त प्रधान तिलक राज राव ने प्रधान पद का दायित्व सौंपने के लिए बैठक में मौजूद सभी सदस्यों व राज्य कार्यकारिणी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में पूरे समाज को साथ लेकर समाज के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि जिला मंडी में परिषद का प्रारूप सही ढंग से तैयार होने के बाद चरण वध तरीके से प्रदेश के तमाम जिलों में परिषद की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। ततपश्चात प्रदेश स्तरीय अधिवेशन करवाया जाएगा जिसमें नए सिरे से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस अवसर पर परिषद के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष परम देव यादव दुनी चंद यादव व कन्हैया लाल राव सहित समाज के कई वरिष्ठ व गण मान्य लोग मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन:
हिमाचल राज्य गुर्जर कल्याण परिषद की नवगठित जिला कार्यकारिणी सामूहिक चित्र में
