माता चामुंडा देवी मंदिर कमेटी बनोग के प्रधान, उप प्रधान, सचिव व सभी सदस्यों ने जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज द्वारा मंदिर परिसर में आम लोगों और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु वाटर कूलर लगाने के लिए उनका तहे दिल से धन्यवाद किया है। मंदिर कमेटी के प्रधान सुंदर सिंह ठाकुर व उप प्रधान नेक राम ठाकुर ने बताया कि मंदिर कमेटी ने कुशाल भारद्वाज से आम लोगों की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में एक वाटर कूलर लगवाने, शौचालय का निर्माण करवाने तथा एक सोलर लाइट लगवाने का आग्रह किया था। हमें खुशी है कि उन्होंने वॉटर कूलर आज लगवा दिया तथा शौचालय व सोलर लाइट के लिए पहले ही निधि जारी कर दी है। मंदिर कमेटी द्वारा कुशाल भारद्वाज से ही कूलर का उद्धघाटन करवाया गया तथा उदघाटन समारोह के साथ ही मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया। उदघाटन के अवसर पर सुंदर सिंह – प्रधान, नेकराम -उप प्रधान व अनंत राम-सचिव, सहित मंदिर कमेटी के सभी सदस्य सहित बड़ी संख्या में आम लोग व श्रद्धालु भी मौजूद रहे। इस अवसर पर कमेटी प्रधान सुंदर सिंह व उप प्रधान नेक राम ठाकुर ने कहा कि हमें खुशी है कि कुशाल भारद्वाज के रूप में पहली बार जनता ने ऐसा जिला परिषद सदस्य देखा जो सभी पंचायतों में समान विकास कर रहे हैं।सरकार तथा अन्य विभागों से भी जनविकास के मुद्दे उठाकर उनका समाधान करवाते हैं तथा जनता के हरसुख-दुःख में भी शामिल होते हैं। उनके द्वारा जो कार्य किए गए हैं वे अनुकरणीय व अति सराहनीय हैं। इस अवसर पर कुशाल भारद्वाज ने कहा कि सार्वजनिक हित के काम करना उनकी प्राथमिकता है और कोशिश यही रहती है कि बिना भेदभाव के सभी पंचायतों व वार्डों में काम करूं। अपने जिला परिषद वार्ड के लगभग सभी स्कूलों व सभी पंचायत घरों में वॉटर कूलर लगवाने के अलावा महत्वपूर्ण मंदिरों व चौराहों में 31 से ज्यादा वॉटर कूलर मंदिरों सहित हर पंचायत के असंख्य गांवों के महत्वपूर्ण चौराहों पर 12 वॉट की सोलर लाइटें लगवाई। अनेकों बावड़ियां, अनेकों शौचालय, सड़कों, रास्तों, पार्कों एवं मैदानों के निर्माण, रेलिंग, जिम स्कूल के फर्नीचर आदि सार्वजनिक हित के कार्यों के लिए अपनी निधि आबंटित की है।उन्होंने चामुंडा देवी मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम तथा उन्हें सम्मानित करने के लिए समस्त पदाधिकारियों व कमेटी सदस्यों का धन्यवाद किया।
