सदर मंडी कांग्रेस कमेटी शहरी विंग आसपास सटे ग्रामीण क्षेत्रों के पदाधिकारियों की मासिक नियमित बैठक कोंग्रेस पार्टी की प्रत्याशी व पूर्व महासचिव चंपा ठाकुर की उपस्थिति में संम्पन्न हुई। इस बैठक में बहुत संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।इस बैठक में सर्वप्रथम देश में जातिगत जनगणना के लिए केंद्र सरकार को मजबूर कर ,घोषणा करवाने के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर के भेजा गया।सभी वर्कर इस कार्य से प्रसन्न हुए।वहीं दूसरा कुन का तर व्यास नदी पर फुट ब्रिज का निर्माण कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री व 0लोकनिर्माण मन्त्री का प्रस्ताव पारित कर धन्यवाद किया गया।क्योंकि जब तक वैली ब्रिज नही बन जाता तब तक लोगों को नदी पार करने की राहत मिल गई।वैली ब्रिज भी सरकार, लोकनिर्माण मंत्री वहीं पर बनवा रहे हैं। तीसरा कॉंग्रेस संगठन पर चर्चा की गई और बूथ कमेटियों पर चर्चा हुई ।सदर विधानसभा क्षेत्र में 60 के करीब बुथों पर कमेटियों का गठन कर लिया गया है।इन बूथ कमेटियों का आगामी पंचायत व नगर निगम चुनावों में महत्वपूर्ण रोल रहेगा।जैसा के राहुल गांधी ने कहा है बूथ कमेटियों की स्वीकृति से ही वार्डों में टिकटों का आवंटन होगा। चौथा खेलों इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत जो इनडोर स्टेडियम का निर्माण होना है वह पहले से प्रस्तावित जगह ज़ोला में होना चाहिए ,यह स्थान शहर से भी नजदीक है और बहुत ही खुला और रमणीक है।भाजपा विधायक बिना वज़ह इसमें बाधा बन रहे है कभी पड्डल कभी रधुनाथ पद्धर, असल में ये अपने घर के पास बनाना चाहते है।प्रदेश सरकार को प्रस्ताव पारित कर के पार्टी ने कहा कि जो पड्डल में जमीन स्टेडियम के लिए खेल परिषद के नाम कर दी है उस इंतकाल को जिलाधीश निरस्त करें।प्रस्ताव की प्रतिलिपि राजस्व मंत्री की सेवा में आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई। पांचवा मंडी पथ परिवहन निगम की राइड विद प्राइड 4 गाड़ियां खराब पड़ी है ।उनको शीघ्र ठीक करवाये और तल्याहड़, वाड़ी गुमानु ,खलियार ,नेला तक इनको व मुद्रिका बस सेवाएं चलाये। सरकार से मांग की कि मंडी में आर एम भेजा जाए वयोंकि टी एम से व्यबस्था नहीं चल पा रही है।लोगों को ब्रेक डाउन आदि से असुविधा हो रही है।बैठक सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।इस बैठक में बहुत से वक्ताओं ने अपने विचार रखे।उन्होंने खस कि कॉंग्रेस पार्टी मंडी शहर के सर्वांगीण विकास को लेकर वचनबद्ध है।मंडी नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा हुई।नगर निगम लोगों को प्रॉपर्टी सेल पर्चेज में एन ओ सी देने में अड़ंगा लगा रही है।जिससे लोगों को भारी दिक्कत हो रही है और उस वजह से सरकार के रेवेन्यू में भी कमी आ रही है।इस मसले को सरकार के ध्यान में लाया जाएगा।इस बैठक में पुर्व कांग्रेस सदर प्रधान योगेश पटियाल ,रामलाल शर्मा,तोष कुमार, प्रकाश कश्यप,खुशहाल ठाकुर,राजेन्द्र, विनय कुमार, सनी इपन, एन के पंडित, सहित बहुत से पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
