पहलगाम में हुए आंतकी हमले का जवाब देने का पूरा देश इंतजार कर रहा है ।भारतीय सेना ने पहले भी मुंहतोड़ जवाब दिया था और अब भी इसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। यह बात कारगिल हीरो ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने शनिवार को इंडियन एक्स सर्विसस लीग मंडी की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कही।
खुशाल ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से पहलगाम में दुःखद घटना हुई है इसकी घोर निंदा की गई है और जो इस अंत की हमले में 26 पर्यटक हताहत हुए हैं उनके परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है ।जिस तरह से धर्म के नाम पर उनको अलग करके उनका मर्डर किया गया, उसका जवाब किस तरह से भारत सरकार देगी इसका पूरा देश इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को खुली छूट दे दी है और अब क्या प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी इसका पूरा भारत इंतज़ार कर रहा है।उन्होंने कहा कि पहले भी भारत स्ट्राइक कर चुका है उसके बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब भारत को इसका मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए।उन्होंने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान बात करता है उसके पीछे चाहे उनकी सेना है सेनाध्यक्ष है उनको मुहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। खुशाल ठाकुर ने कहा कि आज पाकिस्तान हर स्थिति में कमजोर है और भारत मजबूत है ।अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसकी औकात बताई जाए ।उन्होंने कहा कि आज की बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि हम सभी पूर्व फौजी भारत सरकार और सेना के साथ है अगर जरूरत पड़ी तो बॉर्डर में जाने से भी गुरेज नहीं करेंगे।
