नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर-8, में निर्माणाधीन
पार्क पूरी तरह ध्वस्त, लाखों का हुआ नुकसान,
,मंडी नगर निगम ने सरकार से लगाई गुहार, निगम को इतना ना करो इग्नोर कार्य करने हुए मुश्किल,खाली पदों को शीध्र भरने की सरकार से उठाई मांग
-महापौर ने किया मौके का निरीक्षण
- मंडी के जेलरोड़ पर कुसुम थियेटर के पास 16 लाख की लागत से बनाया गया पार्क पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। इसमें क्रेटवॉल से डंगा लगाया गया। डंगा पूरी तरह से गिर गया। बुधवार को महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा व पूर्व महापौर एवं स्थानीय पार्षद दीपाली जसवाल द्वारा वार्ड 8 क्षतिग्रस्त पार्क का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने आसपास के लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाएगा। महापौर ने कहा कि चैंबर का लीक होना भी एक बड़ा कारण है जिससे पार्क गिरा है। इस रिसाव के कारण पार्क का ढांचा क्षतिग्रस्त हुआ है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में जल शक्ति विभाग केअधिकारियों के साथ 6 मई को विशेष बैठक का आयोजन भी किया गया था। महापौर वीरेंद्र भट्ट ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि नगर निगम में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए ताकि विकासात्मक कार्यों में रुकावट न आएं और आम जनमानस की समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द हो सके। इसके अलावा आपदा की स्थिति में जन समस्याओं का हल हो सके।
वर्क सुपरवाईजरों से जूझ रहा निगम:महापौर
महापौर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि वर्तमान में नगर निगम कार्यालय में एक सहायक अभियंता और एक कनिष्ठ अभियंता कार्यरत हैं, जबकि वर्क सुपरवाइजर का पद खाली चल रहा है। इन रिक्त पदों के कारण विकास कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं, जिससे शहर के विकास को गति नहीं मिल पा रही है। महापौर ने कहा कि रिक्त पदों को भरने से नगर निगम के कार्यों में तेजी आएगी और क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न किया जा सकेगा। मौका करने के लिए कनिष्ठ अभियंता व वर्क सुपरवाईजर भी नगर निगम के पास नहीं है।
—
