प्रदेश की सुक्खू सरकार ने बसो के किराये मे बढ़ोतरी करके आम आदमी पर डाला बोझ : इंद्र सिंह गाँधी*
-कहा: ऐसे गलत फैसले लेने से सभी वर्गो पर बुरा असरमंडी : प्रदेश की सुक्खू सरकार ने एक बार फिर से आम लोगों और गरीबों की जेब पर मार डाली है। विधायक इंद्र सिंह गाँधी ने कहा कि सुक्खू सरकार ने फिर से बसों के किराए में बढ़ोतरी की है। पहले न्यूनतम किराया 5 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए किया। अब प्रदेश की कांग्रेस की सरकार ने किराए में 15 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इससे उन आम और गरीब लोगों पर बोझ पड़ेगा, जो बसों में सफर करते हैं। आम आदमी रोज अपनी जरूरतों को पुरा करने के लिए बसो मे सफर करता है । सत्ता मे आने के लिए झूठी गारन्टीयो के नाम पर जनता को ठगने का काम किया था।।इंद्र सिंह गाँधी ने कहा कि सत्ता में आने के बाद पर्देश की कांग्रेस सरकार ने ऐसे जनविरोधी कई फैसले लिए है। सुक्खू सरकार एक तरफ जहां लोगों को पहले से मिल रही सुविधाओं को छीन रही है, वहीं उन पर अतिरिक्त बोझ भी डाल रही है। सुक्खू सरकार ने पहले लोगों को मिल रही निशुल्क बिजली, गांव में मुफ्त पानी की सुविधा को समाप्त किया। अब पहले न्यूनतम किराया बढ़ाया अब पूरे किराए में 15 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इसके ठीक विपरीत सरकार अपने मित्रों को लाभ पहुंचा रही है । । अपने मित्रों, करीबियों को कैबिनेट रेंक देकर सरकारी खजाने पर बोझ डाला जा रहा है तथा उसकी भरपाई लोगों की जेब पर बोझ डाल कर की जा रही है। किराए में 20 पैसे से 31 पैसे प्रति किलोमीटर को बढ़ोतरी की गई है।अब सरकार महिलाओं को दी जा रही 50 फीसदी की छूट को भी समाप्त करने की तैयारी में है । यह फैसला उस समय लिया गया जब हिमांचल वासियों का और पूरे देश वासियों का ध्यान किसी और गंभीर विषय पर था। भाजपा विधायक ने कहा कि अगर ऐसे ही जनविरोधी फैसले लेते रहे तो आने बाले समय मे सरकार के विरुद्ध लोगों का गुस्सा फुटेगा जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।
