मंडी शहर में मंगलवार शाम करीब 7 बजे ब्यास नदी से एक लावारिस लाश बरामद हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस थाना सदर को दी गई। इस पर पुलिस थाना सदर की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर डेड हाउस में रखा गया है। शव का बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। शव किसी पुरुष का है और उसके पास से पहचान को लेकर कोई दस्तावेज अभी तक बरामद नहीं हुआ है। शव मिलने की पुष्टि मंगलवार शाम करीब 8 बजे एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मंडी जिला मुख्यालय में की है।
