हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी बसों के किराए में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के खिलाफ माकपा ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार दोपहर 1 बजे माकपा की राज्य कमेटी सदस्य बीना वैद्य और राज्य कमेटी राजेश कुमार ने एडीसी मंडी रोहित राठौर के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में मांग की गई है कि बस किराए में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लिया जाए। माकपा ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे लोगों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।बिना वैद्य व राजेश कुमार ने कहा कि प्रदेश में पहले से ही कठिन परिस्थितियां हैं। ऐसे में सरकार ने बस किराया बढ़ाकर गरीब तबके के लोगों को परेशान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को महंगाई कम करने और रोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से किराया वृद्धि को वापस लेने की मांग की है।
