मंडी में दो तस्करों को चरस के साथ पकड़ा है। सुंदरनगर में पुलिस ने मंगलवार शाम को पुंघ के पास किरतपुर-मनाली फोरलेन पर वाहनों की जांच की। इसी दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। कार नंबर एचआर-26-बीडी-9980 की
मंडी में दो तस्करों को चरस के साथ पकड़ा है। सुंदरनगर में पुलिस ने मंगलवार शाम को पुंघ के पास किरतपुर-मनाली फोरलेन पर वाहनों की जांच की। इसी दौरान पुलिस ने एक कार को रोका। कार नंबर एचआर-26-बीडी-9980 की डिक्की से 1.146 किलोग्राम चरस बरामद की गई।पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनीपत, हरियाणा के रहने वाले मनोज कुमार (45) और दीपक (34) के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि दोनों ने यह चरस मनाली की सोलंग वैली से करीब 2 लाख रुपए में खरीदी थी। वे इसे हरियाणा ले जा रहे थे।पुलिस टीम में हेड कॉन्स्टेबल दीनानाथ, कॉन्स्टेबल रमेश कुमार, एचएचसी विजय सेन और चालक राजेश सेन शामिल थे। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
