मंडी- पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) भंगरोटू में ब्लॉक लेवल रिव्यू मीटिंग का आयोजन प्रधानाचार्य एवं खंड परियोजना अधिकारी शिक्षा खंड बल्ह अंजना चौहान की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी विशेष रूप से शामिल हुए। जिन्होंने बल्ह विधानसभा में कार्यरत प्रधानाचार्य मुख्य अध्यापकों से कहा कि स्कूलों के संरचनात्मक निर्माण एवं गुणात्मक शिक्षा को लेकर जो-जो कमियां उन्हें दिखती है और जो भी सुझाव उनके मुताबिक आते हैं उसको लेकर वह प्रस्ताव तैयार कर उन्हें प्रदान करें ।उन सभी प्रस्तावों को वह मुख्यमंत्री के समक्ष पेश करेंगे और बल्ह के स्कूलों के संरचनात्मक निर्माण और गुणात्मक शिक्षा के लिए विशेष बजट और अन्य आवश्यक व्यवस्था करने की मांग करेंगे ।उन्होंने सभी स्कूलों में गाइडेंस व काउंसलिंग सेल स्थापित करने को भी कहा ताकि बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध तैयारी करवाई जाए। उन्होंने मुख्य अध्यापकों और प्रधानाचार्य से यह भी आह्वान किया कि सरकारी स्कूलों में कमजोर वर्ग के बच्चों को मुख्य धारा में लाने के लिए भी विशेष कार्यक्रम स्कूल में चलाए जाए ताकि गरीब से गरीब बच्चे को पढ़ाई से वंचित न रहना पड़े और वह आने वाले समय में एक अच्छा नागरिक बन सके। पूर्व मंत्री ने अपने जीवन के कुछ पहलुओं को भी सबसे सजा कर कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति चाहे वह किसी भी पद पर कार्य कर रहा है वह लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ता है तो उसे अवश्य सफलता मिलती है बैठक में बीआरसीसी शिक्षा खंड बल्ह संजीव पुरी भी मौजूद रहे।
