मंडी-डवाहन गॉव के उदित पालसरा बने सेना मै लेफ्टिनेंट ग्रेजुएशन करने के पश्चात बर्ष 2024 मे cds का इंटरन्स टेस्ट पास करने के बाद IMA देहेरादून से जनवरी 2024 से एक वर्ष छह मास की ट्रेनिंग करने के पश्चात 14 जून 2025 को बने सेना मै लेफ्टिनेंट! लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहली बार अपने गॉव डवाहन पहुचे लोगो द्वारा भव्या सावगत किया वहीं अपनी कुल देवी माँ जगतम्बा और अपने देव श्री पीजू पाल देव और देव रछेरा की बिधि बत पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उदित पालसरा का जन्म बर्ष 2000 में डवाहन गॉव में पिता राजेश पालसरा व माता सुमन पलसरा के घर हुआ पढ़ाई आलोक भारती विद्यालय कोटली से की और ग्रेजुएशन वल्लभ महाविद्यालया मंडी से की। उदित पालसरा का प्रेरणा स्त्रोत उनकी दादी पिताजी और उनकी बहन रहे। वे युवा पीढ़ी को सन्देश देते है की नशे से दूर रहे और अपने माता पिता एवं अपने गुरुजनो का सम्मान करें और अपनी पढ़ाई पूरी निष्ठा और लगन से करें।
