हिमांचल डिफैंस वूमेन वेलफेयर एसोशियसन मंडी द्वारा आयोजित सम्मेलन मंडी में 25 वीर नारियों को किया गया सम्मानित
मंडी-हिमाचल डिफेंस वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन मंडी द्वारा आयोजित वीर नारी सम्मेलन में 25 वीर नारियों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में सम्मानित 25 वीर नारियो में चिंता कुमारी, पुष्पा देवी, कान्ता देवी, निरमला देवी, नीमा देवी, कुन्ता देवी, भानुप्रिया, नीलू देवी, इन्द्रा देवी, प्रभा देवी, युती देवी, राजू देवी, मधु, व्यासा देवी, सत्या देवी, सुनिता देवी, यता देवी, शकुन्तला देवी, चितरा देवी, कमला देवी, राज कुमारी, निशा देवी, सुख देई, सत्या देवी, और शीला देवी। यह कार्यक्रम सैनिक कल्याण विभाग परिसर, पैलेस मंडी में आयोजित हुआ। जिसमें राज्य सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ ले. कर्नल गोपाल गुलेरिया, उप-निदेशक जिला सैनिक कल्याण विभाग मंडी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में वीर नारी चिंता कुमारी (द्रंग) द्वारा भारत-पाक युद्ध 1971 के बलिदानी सैनिक किशन चंद (13 डोगरा रेजिमेंट) की स्मृति में भवन के जीर्णोद्धार के उपरांत उसे सैन्य परिवारों की सेवा हेतु समर्पित किया गया।मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर शर्मा ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी एसोसिएशन द्वारा प्रदेश स्तर पर वीर नारियों के सम्मान का आयोजन किया गया है। उन्होंने जिला सैनिक वेलफेयर कार्यालय द्वारा वीर नारियों तक कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता जताई। ले. कर्नल गोपाल गुलेरिया ने कहा कि सैनिक कल्याण विभाग वीर नारियों के लिए सदैव तत्पर रहेगा और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। एसोसिएशन की अध्यक्ष आशा ठाकुर ने बताया कि संगठन की स्थापना 8 मार्च 2015 को वीर नारी एसोसिएशन के रूप में की गई थी, और 6 जून 2018 को इसे हिमाचल डिफेंस वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन के नाम से पंजीकृत किया गया। संगठन बीते 10 वर्षों से वीर नारियों और सैन्य परिवारों के कल्याण के लिए संघर्षरत है। फंड की कमी के बावजूद यह एसोसिएशन सामाजिक सहयोग से अपने कार्यों को अंजाम देती है।उन्होंने वीर नारियों की सामाजिक, मानसिक और प्रशासनिक सहायता से जुड़े कार्यों के अलावा केंद्रीय विद्यालय मंडी की रक्षा, भर्ती कार्यालय के लिए भूमि उपलब्धता, नगर परिषद की पार्किंग रोकने जैसे सामाजिक संघर्षों का उल्लेख किया। साथ ही घरेलू हिंसा और मानसिक रूप से पीड़ित महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित वीर नारियों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी।
।
