खबर हिमाचल ( हितेश कुमार )
“अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस” के उपलक्ष्य में नशा मुक्त भारत अभियान की थीम “विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र” के अंतर्गत समाज और राष्ट्र को नशा मुक्त करने के लिए राजकीय महाविद्यालय सराज स्थित लंबाथाच में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा तथा फ्लैश मॉब का आयोजन|

दिनांक 12 अगस्त 2024 को राजकीय महाविद्यालय सराज स्थित लंबाथाच में “अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस” के उपलक्ष्य में नशा मुक्त भारत अभियान की थीम” विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र” के अंतर्गत स्वयं को, मित्रों को , परिवार, समाज और राष्ट्र को नशा मुक्त करने के लिए राजकीय महाविद्यालय सराज स्थित लंबाथाच में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा और फ्लैश मोब का आयोजन किया गया| जिसका उद्देश्य युवाओं को व्यसन मुक्त, स्वस्थ, ऊर्जावान, पौरुष संपन्न ओजस्वी, तेजस्वी बनाना है, ताकि वे भारत को स्वच्छ, स्वस्थ, विकसित बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें | यह दिन युवाओं के महत्वपूर्ण योगदान को पहचान कर और उनके सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति जागरूकता फैलाने, उनमें छुपी हुई अंतर्निहित योग्यताओं, गुणों, विशेषताओं को संपूर्ण पराकाष्ठा में विकसित करने का सुनहरा अवसर है | नशा मुक्त परिसर, समाज और राष्ट्र बनाने की शपथ महाविद्यालय प्राचार्या जया ठाकुर ने दिलाई| इसमें महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थियों, क्लबों, रेड रिबन क्लब, एनसीसी, एनएसएस, रोवर और रेंजर, रोड सेफ्टी क्लब तथा समस्त विद्यार्थियों, शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग ने भाग लिया |नशे की लत तथा नशीली दवाओं के सेवन से मनुष्य की रोग प्रतिरोधक शक्ति कम हो जाती है जिससे एड्स जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है|नशे की लत और ड्रग्स के सेवन से बचने के लिए, एड्स जैसी बीमारियों से बचने के लिए, “पल भर का मजा जिंदगी भर की सजा’ ”नशे और एड्स के प्रति जागरूकता रैली और फ्लैश मॉब” का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने भाग लिया|
