मंडी
पश्चिम बंगाल में डॉक्टर मोनिका के साथ बलात्कार के बाद निर्मम हत्या करने के विरोध में महिला मोर्चा ने निकाला मौन जुलूस
–काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
–कार्रवाई न होने पर दी जना आंदोलन की चेतावनी
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मंडी में मौन जुलूस निकालकर पश्चिम बंगाल में डॉक्टर मोनिका के साथ बलात्कार के बाद निर्मम हत्या करने के विरोध में मौन जुलूस व काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री मांचली ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा ने देशभर में डॉ. मोनिका के साथ बलात्कार के उपरांत उसकी निर्मम हत्या के विरोध में पूरे देश भर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मौन जुलूस और काली पट्टियां बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। मांचली ठाकुर ने कहा कि यह मौन जुलूस पश्चिम बंगाल की गूंगी बहरी सरकार को जगाने के लिए है। बलात्कार करने के उपरांत महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या कर दी गई और सबूत मिटाने के लिए उसे आत्महत्या का रंग दिया जा रहा है। जिस देश की राष्ट्रपति एक महिला हो और पूर्व एक महिला प्रधानमंत्री रह चुकी हो, उस देश में महिलाओं के साथ ऐसे अत्याचार होना घोर निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यदि पश्चिम बंगाल सरकार मामले पर कड़ी कार्रवाई नहीं करती है तो महिला मोर्चा देश भर में बड़ा जना आंदोलन करेगी। जिसकी जिम्मेदार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी होगी।

