मंडी-लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री श्री विक्रमादित्य सिंह नाचन क्षेत्र में बादल फटने से आई आपदा का जायजा लेने शनिवार को क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने टिल्ली में सड़कों को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बागा गांव में बाढ़ में बहे पदम सिंह व देवकु के पुत्रों पुष्प राज व तिलक राज को सांत्वना दी।