गोहर-उप मंडल गोहर के अंतर्गत तुन्ना में आज शाम के समय एक निजी बस शीतला बस सर्विस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक महिला की मौत हुई जबकि आठ लोग जख्मी हैं जख्मी लोगों को नागरिक स्वास्थ्य केंद्र गोहर में लाया गया है

जिसमें एक की हालत ज्यादा सीरियस बताई जा रही है जिन्हें लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेर चौक के लिए रेफर किया जा रहा है। एस डी एम कार्यालय गोहर से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बस जहल से बाढू जा रही थी की तुन्ना के पास अत्यधिक बारिश के कारण स्लिप हो गई और लगभग 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में सहयोग बताया और घायलों को निकाल के नागरिक स्वास्थ्य केंद्र गोहर लाया जहां पर डॉक्टर ने एक महिला को मृत्यु घोषित किया। जिसकी पहचान निर्मला देवी 40 वर्ष पत्नी किशोरी लाल नौण के रूप में हुई है। वहीं पर स्थानीय विधायक विनोद कुमार ने दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है और मृतिका परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की है और घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की है।