छोटी काशी मंडी में पावन त्यौहार रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा जिसके लिए बैहने अपने भाइयों के लिए राखियां खरीद रही है ऐसे में छोटी काशी मंडी का बाजार भी सज गया है दुकानों के साथ ही सेरी मंच पर राखियो के त्यौहार के लिए स्पेशल स्टालोस लगे हुए हैं जहां आपको हर डिजाइन की राखियां मिलेगी इस बार बाजार में हैंडमेड रखिया भी आई है जो मुख्य आकर्षण का केंद्र है यहां कई तरह के डिजाइन की राखियां है जिसमें ब्रेसलेट राखी, छोटे बच्चों के लिए सॉफ्ट राखी ,भाई भाभी के लिए राखी भी है जिन बहनों के भाई दूर रहते हैं वे अभी से रखिया खरीद रही है इसलिए बाजार में रौनक नजर आ रही है राखी खरीद रही बहनों का कहना है पूरा साल रक्षाबंधन का बेसब्री से इंतजार करती है इस दिन में अपने भाई को तिलक कर राखी पैहनाती है और भाई की लंबी उम्र की कामना करती है भाई भी अपनी बहन को रक्षा का वचन देता है भाई को बहन से उपहार भी मिलता है रक्षाबंधन महाभारत काल से मनाया जा रहा है द्रौपदी ने श्री कृष्ण भगवान को राखी बांधी थी इस त्यौहार को ना बल्कि हिंदू ,मुस्लिम ,सिख समुदाय के लोग भी मानते हैं

