मंडी-हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन मंडी जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पेंशनर भवन हॉस्पिटल रोड मंडी में जिला प्रधान हरीश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में जिला की 15 खण्डों के प्रधान सचिवों के अतिरिक्त राज्य कार्यकारिणी पदाधिकारीयों ने भी भाग लिया। मंडी जिला के प्रधान हरीश शर्मा ने कहा कि वे पेंशनरों के लंबित वित्त मामलों के भुगतान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से कई बार मिले लेकिन हर बार आश्वासन के अतिरिक्त अभी तक कुछ भी नहीं मिल पाया है।
उन्होंने कहा कि सितंबर माह में प्रदेश सरकार को पेंशनरो की समस्याएं हल करने के लिए समय दिया गया था परंतु सरकार की टालमटोल नीति की वजह से अब मजबूर होकर अक्टूबर माह में सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया जाएगा । उन्होंने कहा कि हिमाचल के पेंशनरों का सब्र अब टूट चुका है क्योंकि ना अभी तक डी ए मिल रहा है ना ही मेडिकल बिलों का भुगतान हो रहा है और ना ही 2016 से 2022 तक के सेवानिवृत कर्मचारीयों के वित्तीय लाभ मिल पा रहे हैं। इसलिए सरकार की बेरुखी से आहत होकर उम्र के आखिरी पड़ाव पर संघर्ष के लिए उतरना पड़ रहा है। जिला स्तरीय बैठक में जिला सचिव रोशन लाल कपूर, राज्य सलाहकार डॉ. के सी मल्होत्रा, जिला उप प्रधान जे एस चंदेल ,सलाहकार जय गोपाल शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी कुलदीप गुलेरिया, प्रदेश मुख्य संगठन सचिव रेवती राम शर्मा, संगठन सचिव एनआर चौधरी, जिला के 14 खण्डों के प्रधान पधर लाभ सिंह ठाकुर ,निहरी बेगा राम, चुराग यशवंत सिंह ठाकुर, गोहर दिले राम, कोटली ठाकुर सिंह , सुंदर नगर बृजलाल ठाकुर, धर्मपुर प्रवीण उपाध्याय , करसोग पुरन चंद शर्मा, सरकाघाट के एस चंदेल, जिला कोषाध्यक्ष , कुलदीप शर्मा , अतिरिक्त जिला सचिव रविंद्र शर्मा, राज्य कार्यकारणी सदस्य कुमारी देव चंदेल, संतराम, दयानंद शर्मा, बालकराम शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
