मंडी-किसानों की समस्या के निवारण व स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण को लेकर जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष ओम प्रकाश की अध्यक्षता में मंडी में बैठक आयोजित
किसान कांग्रेस कमेटी जिला मंडी की बैठक ओम प्रकाश अध्यक्ष किसान कांग्रेस जिला मंडी की अध्यक्षता में की गई। जिसमें विशेष रुप से चेतराम ठाकुर पूर्व अध्यक्ष मिल्क फेडरेशन हिमाचल प्रदेश व हरेंद्र सेन पूर्व अंतरिम अध्यक्ष जिला कांग्रेस मंडी उपस्थित रहे तथा जिला मंडी के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र के किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों ने भाग लिया तथा दीपक पठानिया महासचिव प्रदेश किसान कांग्रेस व जिला के स्थाई सचिव उपेंद्र शर्मा ने भी भाग लिया। जिसमें निम्न एजेडा पर चर्चा की गई। जिला मंडी में भारी वर्षा बाढ़ और बादल फटने के कारण किसानों का भारी नुकसान हुआ है। पशुधन का नुकसान हुआ है और लोग बेघर हुए हैं , बाग बगीचे बह गए हैं फसल नष्ट हो चुकी है। किसानों की मदद करने के लिए प्रदेश सरकार और प्रशासन का धन्यवाद करती है। किसान कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से निवेदन किया है कि किसानों के ऋण माफ किया जाए वह जो किसानों की जमीन और फसल नष्ट हुई है उन्हें उचित मुआवजा वह राहत राशि प्रदान की जाए, जिन लोगों के पास भूमि मकान बनाने के लिए नहीं रही है उन्हें भूमि उपलब्ध कराई जाए और 13 अक्टूबर 2025 को स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा का अनावरण रिज मैदान शिमला में होगा। इसके लिए किसान कांग्रेस जिला मंडी के लगभग 200 कार्यकर्ता भाग लेंगे और वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के बारे में भी चर्चा की गई इस अवसर पर किसान कांग्रेस नाचन के अध्यक्षभीखमराम, सदर मंडी के अध्यक्ष टेकचंद और बल्ह के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र और सुंदरनगर के अध्यक्ष नीरज शर्मा व सरकाघाट के अध्यक्ष महेंद्र कुमार , दंग के अध्यक्ष गोविंद सिंह , सराज के अध्यक्ष गणेश चंद और विशन सिंह ,बेगम राणा संतोष कुमार,हेमराज ,दौलत राम आदि ने भाग लिया , इसके साथ सुंदरनगर विधानसभा से राहुल कपूर को जिला किसान कांग्रेस का महासचिव और वीरेंद्र कुमार गुलेरिया को जिला किसान कांग्रेस का सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है
