Oplus_131072
मंडी-कब्बडी एसोसिएशन ऑफ हिप्र ने मंडी में राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रतियोगिताओं के बारे में चर्चा करने के बाद तारीखें घोषित कर दी गई। हालांकि इन तारीखों में बाद में बदलाव भी हो सकता है। कब्बडी एसोसिएशन ऑफ हिप्र की राज्य स्तरीय बैठक रविवार को जिला परिषद भवन मंडी में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता संघ के राज्य प्रधान राजकुमार ब्रांटा ने की। इस दौरान उनके साथ संघ के राज्य महासचिव कुलदीप सिंह व संघ के राज्य कोषाध्यक्ष रमेश चंद भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में हिप्र के सभी जिलों के प्रधान/महासचिव और प्राधिकृत डेलीगेट भी उपस्थित रहे। इस दौरान बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई।कब्बडी एसोसिएशन ऑफ हिप्र ने कब्बडी प्रतियोगिताओं का शेडयूल जारी कर दिया है।
इस दौरान निर्णय लिया गया कि राज्य स्तरीय सब जूनियर कब्बडी प्रतियोगिता नवंबर माह में 7,8 व 9 नवंबर को शिमला जिला के जुब्बल में करवाई जाएगी। जबकि राज्य स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता मंडी में करवाई 12 व 13 नवंबर को करवाई जाएगी । उन्होंने कहा कि ये तारीखें सभी टेंटिव है। सीनियर कब्बडी प्रतियोगिता पुरूष कांगड़ा व महिला की हमीरपुर में होगी। इसके अलावा बैठक में पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि जिला बिलासपुर से संबंध रखने वाली कब्बडी खिलाड़ी प्रिती ठाकुर ने थर्ड एशियन युथ कब्बडी चैंपियनशिप से गोल्ड मैडल प्राप्त किया है।जिसको लेकर कब्बडी एसोसिएशन ऑफ एचपी कब्बडी खिलाड़ी को सम्मानित करेगी। इस दौरान बैठक में रोष जताया गया कि कब्बडी संघ के पूर्व में रहे महासचिव कृष्ण लाल अनाधिकृत तौर से संघ का लैटर पैड प्रयोग कर रहे हैं। उस संदर्भ में उनको लिगल लोटिस भेजा जाएगा।मंडी में कब्बडी ट्रायल हुए आयोजित
पड्डल मैदान में रविवार को कब्बडी के ट्रायल भी आयोजित हुए। जिसमें कई खिलाडिय़ों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय के लिए चार टीमें चयनित की गई। जिनमें महिला, पुरूष वर्ग में अलग अलग टीमें निर्धारित की गई। ये ट्रायल अंडर-20 के तहत ही लिए गए। इसमें जूनियर और सब जूनियर की दो-दो टीमें महिला पुरूष वर्ग में तैयार की गई। ट्रायल सुबह से शुरू हुए। इसके लिए बकायदा आयोजकों ने 200 व 300 रूपए की फीस भी निर्धारित की थी। लगभग 200 से ज्यादा खिलाडिय़ों ने इस ट्रायल में भाग लिया। इस ट्रायल से स्टेट स्तरीय टीमों का गठन किया गया।
