मंडी- वर्मा ज्वेलर्स द्वारा आयोजित मंडी ज्वेलरी एग्ज़िबिशन 2025 का सोमवार को भव्य रूप से शुरू हो गई। यह प्रदर्शनी 24 नवंबर से 27 नवंबर 2025 तक आयोजित की जा रही है और ग्राहकों को सोने, हीरे तथा पारंपरिक पहाड़ी कलेक्शनों का सबसे प्रीमियम अनुभव प्रदान करती है।
प्रदर्शनी का शुभारंभ कुलपति, अनुपमा सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने वर्मा ज्वेलर्स की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदर्शन स्थानीय शिल्पकला और आधुनिक ज्वेलरी ट्रेंड्स को एक मंच पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस प्रदर्शनी की सबसे बड़ी आकर्षण है वर्मा ज्वेलर्स का विशेष लॉन्च—“पाहड़न कलेक्शन”।
यह कलेक्शन हिमाचल की संस्कृति, परंपरा और स्थानीय कारीगरों की कला को आधुनिक डिजाइन भाषा में खूबसूरती से पेश करता है। इसमें सोने और हीरे के सेट, पहाड़ी झुमके, चंद्रहार, चूड़ियाँ और विशेष विवाह-थीम्ड आभूषण शामिल हैं।
इस वर्ष प्रदर्शनी में ग्राहकों के लिए बेहद आकर्षक ऑफ़र भी उपलब्ध हैं—
10%, 12% और 15% फ्लैट मेकिंग चार्जेज की छूट, जो विभिन्न श्रेणियों के आभूषणों पर लागू है। वर्मा ज्वेलर्स की टीम का कहना है कि ये ऑफ़र्स ग्राहकों को बेहतर वैल्यू और एक उत्कृष्ट खरीदारी अनुभव प्रदान करेंगे।
मंडी एग्ज़िबिशन में एक्सक्लूसिव डिज़ाइनों की रेंज, कस्टमाइज्ड ज्वेलरी, व्यक्तिगत परामर्श सेवाएँ और नए लॉन्च की विस्तृत प्रदर्शनी उपलब्ध है। पहले दिन से ही ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला और आने वाले दिनों में भारी footfall की उम्मीद है।
वर्मा ज्वेलर्स ने भरोसा जताया है कि यह प्रदर्शनी मंडी और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए एक यादगार अनुभव बनेगी।
