मंडी -पंडोह बाजार में मंगलवार देर रात नीलम जनरल स्टोर में आग लग गई। इस घटना में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शंका जताई जा रही है कही शॉर्ट सर्किट सै इसकी वजह माना जा रहा है। दुकान मालिक खंडेश्वर ने बताया कि उन्हें मंगलवार देर रात करीब 12 बजे पंडोह पुलिस चौकी से आग लगने की सूचना मिली।
मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि पूरी दुकान आग की चपेट में थी। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।परन्तु इस आगजनी में उनका सारा सामान जलकर राख हो गया है।खंडेश्वर के अनुसार, दुकान में लगभग सात से पाच लाख रुपये का सामान था, जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने आशंका जताई कि छह-सात दिन पहले बिजली विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी हो सकती है।पंडोह चौकी में तैनात एएसआई दीपक कुमार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि देर रात गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को आग की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और दुकान मालिक को सूचित किया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।आगजनी का मुख्य कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
