मंडी-राजकीय उच्च विद्यालय बैहना में बुधवार को स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया।इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस मौके पर मुख्यातिथि को स्कूल प्रबंधक कमेटी ने शाल,टोपी,व स्मृति चिह्न से सम्मानित किया। । वहीं मुख्य अध्यापिका ने स्कूल की सालाना रिपोर्ट पेश की। इससे पहले विद्यार्थियों ने रंगारंग संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत कर जमकर वह वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि ने छठी से दसवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया । बोर्ड स्कॉलरशिप में चयनित श्रेया, मन्नत, दीक्षा, साइंस क्विज में बेहतर प्रदर्शन के लिए खुशबू, किंजल, गिरीश वर्मा, डिजास्टर मैनेजमेंट प्रतियोगिता में भूमिका, मोहित, कोमल, इशिता व शालिनी को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रकाश चौधरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई व खेलों में नाम कमाए और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। छात्र अपना वक्त बर्बाद ना करें और पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को 10 हजार रूपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर पार्षद कृष्णभानु, पूर्व बीडीसी सदस्य भूपेंद्र राव, पूर्व प्रधान सिद्धू राम, मुख्य अध्यापिका अंजना कुमारी, एसएमसी प्रधान कन्हैया राव, महिला मंडल प्रधान मीरा रावत सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
