मंडी-जिला पुलिस मंडी द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 61 किलो 205 ग्राम अफीम डोडा (पोस्त) बरामद करते हुए पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।रविवार को सुंदर नगर पुलिस की टीम द्वारा अलसू चौक पर नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान मंडी की ओर से आ रही एक महिंद्रा पिकअप जीप (PB03BH-0430) को जांच के लिए रोका गया। वाहन की तलाशी के दौरान 61 किलो 205 ग्राम अफीम डोडा (पोस्त) बरामद किया गया। इस संदर्भ में पुलिस थाना सुंदरनगर में ND&PS एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर वाहन में सवार कुलदीप सिंह पुत्र मुकुंद सिंह निवासी जिला मोगा, पंजाब तथा रामपाल पुत्र गुरमेल सिंह निवासी तहसील जगराओं, जिला लुधियाना, पंजाब को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार उपरोक्त आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।पुलिस अधीक्षक मंडी ने मामले की पुष्टि की है।
