विदेश भेजने के नाम पर सुंदरनगर के एक युवक से 20 लाख 45 हजार की ठगी हुई है। युवक से पिछले 8 महिनों से विदेश भेजने के नाम पर यह ठगी की जा रही है। आरनकोठी के रूपलाल ने इस संदर्भ में पुलिस थाना सुंदरनगर में भी शिकायत दर्ज करवाई गई है। शिकायत में रूपलाल ने बताया कि उसे कुछ माह पहले विदेश में रोजगार को भेजने वाली एबी इंटरनेशनल कंपनी दिल्ली के कार्यालय का पता चला तथा वहां गये। जहां उनकी बात इंदिरा मणि पत्नी रणधीर से हुई जो उस कार्यालय की मालकिन है। महिला ने बोला कि उनके पास कजाकिस्तान का काम है, जिस पर उन्होंने अपने पासपोर्ट महिला को दे दिए। जिसके कुछ दिनों के बाद महिला ने फोन करके बोला कि आपका वीजा आ गया है और अकाउंट में पैसे डाल दे और उन्होंने इन्द्रा मणि व स्नेहलता के खाता में 12 लाख 50 हजार रुपये डाले और कंपनी के एबी इंटरनेशनल के कोटक महिंद्रा के खाते में 7 लाख 95 हजार रुपये डाले। लेकिन बाद में न तो महिला ने उनका वीजा लगाया और न ही उनके पैसे लौटाये। पैसे लेने के बाद कंपनी और महिला ने पहले तो कुछ दिनों तक कहा कि आपके पैसे दे देंगी, बाद में उसने भी अपना फोन बंद कर दिया। लेकिन उससे अब कोई भी संपर्क नहीं हो रहा है। रुपलाल का कहना है कि उनके साथ विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख 45 हजार रुपयों की धोखाधड़ी हुई है।
.एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि सुंदरनगर पुलिस में इस सदंर्भ में रूपलाल ने शिकायत दर्ज करवाई है। जिसको लेकर विदेश में नौकरी देने के नाम पर दिल्ली की एक फर्जी कंपनी पर धोखाधड़ी मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होनें कहा कि मामले में एक महिला की पहचान की गई है जो कंपनी में कार्य करती थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एएसपी सागर चंद्र ने लोगों से आग्रह किया है कि बिना जांच पड़ताल के किसी को भी पैसे ना दें।
