जिला मंडी में अवैध शराब के मामले थमनें का नाम नहीं ले रहे है जहां देखों वहां पर लगातार अवैध शराब के तशकरों के वाहन पुलिस द्वारा लगातार पकड़े जा रहे है। वहीं पुलिस द्वारा भी इन तशकरों पर कड़ी निगरानी रख कर इनपर सिकंजा कसा जा रहा है। बीते 3 दीनों को अवैध शराब की पेटियों का आंकड़ा 400 को छूनें वाला है। मंडी सदर थाना में 162 पेटियां, जोगिंद्रनगर में 138, सुंदरनगर में 90 पेटियां पकड़ी गई हैं। एएसपी मंडी सागर चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी और सुंदरनगर में अवैध शराब के मामले में 3
ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन जोगिंद्रनगर का आरोपी ट्रक लेकर भाग गया था और पेटियां जंगल में उतार दी थी। लेकिन ट्रक की पहचान कर ली गई है और आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। उन्होंने बताया अवैध शराब में देशी, अंग्रेजी, बीयर की पेटियां बरामद की गई है।