मंडी-पूर्व विधायक दरंग-30 जवाहर ठाकुर ने राज्य चुनाव आयोग से प्रदेश में पंचायत चुनाव एक ही चरण में संपन्न करवाने की जोरदार मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि इससे चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और प्रभावमुक्त हो सकेगी।जवाहर ठाकुर ने कहा कि आज तक साथ साथ लगती पंचायतों में पंच, उप प्रधान, प्रधान, पंचायत समिति, जिला परिषद के चुनाव अलग अलग तिथियों व तीन चरणों में करवाए जाते है जिस से पहले चरण में चुने हुए पंचायत प्रतिनिधि साथ में लगती पंचायतों में निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित करते है जिससे मतदाता गुमराह होते है जिससे निष्पक्ष चुनाव नहीं हो पाते है।मेरी यह मांग है कि यदि प्रेदश में राज्य चुनाव आयोग एक दिन में चुनाव करवाने में सक्षम नहीं है तो प्रदेश के 12 जिलों को साथ में लगते चार जिलों का पैनल बनाकर तीन चरणों में चुनाव करवाए जाएँ ताकि निचले स्तर पर पंचायती राज प्रणाली में निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव हो सके, साथ में यह भी मांग की है कि पंचायत चुनावो में 90 से 95% मतदाताओं को पंचायत चुनावों में मतदान करने के लिए प्रेरित करें ताकि प्रदेश में निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव हो सके ।
उन्होंने राज्य चुनाव आयोग से इस विषय पर गंभीरता से विचार-विमर्श कर उचित निर्णय लेने की अपील की है, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक मजबूत हो सके।
