Oplus_16908288
मंडी-मंडी जिला में शहरी निकाय चुनावों के तहत नगर निगम मंडी के 14 वार्डों सहित नगर परिषद सुंदरनगर, जोगिन्द्रनगर, नेरचौक, सरकाघाट तथा नगर पंचायत रिवालसर और करसोग में कुल 73.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही तथा कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। नगर निगम मंडी को छोड़कर अन्य सभी शहरी निकायों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जबकि मंडी नगर निगम के मतों की गणना 31 मई को होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि नगर निगम मंडी में 68.78 प्रतिशत, सुंदरनगर में 70.81 प्रतिशत, जोगिन्द्रनगर में 72.48 प्रतिशत, नेरचौक में 80.29 प्रतिशत, सरकाघाट में 71.59 प्रतिशत, रिवालसर में 77.03 प्रतिशत तथा करसोग में 74.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि नगर निगम मंडी में कुल 29244 मतदाताओं में से 20113 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 9917 पुरुष तथा 10186 महिला मतदाता शामिल रहे। पुरुष और महिला मतदाताओं की भागीदारी लगभग समान रही।

उपायुक्त ने बताया कि वार्ड नंबर 1 खलियार में 68.70 प्रतिशत मतदान हुआ, जहां कुल 1987 वोट पड़े। इनमें 993 पुरुष और 994 महिला मतदाता शामिल रहे।वार्ड नंबर 2 पुरानी मंडी में 69.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जहां कुल 1258 मत पड़े। इनमें 616 पुरुष तथा 642 महिला मतदाता शामिल रहे।



वार्ड नंबर 8 पैलेस कॉलोनी-1 में 64.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहां कुल 856 मत पड़े, जिनमें 412 पुरुष और 444 महिला मतदाता शामिल रहे।वार्ड नंबर 9 पैलेस कॉलोनी-2 में 70.50 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 1578 वोट पड़े, जिनमें 760 पुरुष तथा 818 महिला मतदाता शामिल रहे।

—
